मंजुल पद मालिका
ब्रज रस रसिक समुदाय ने जिस भक्ति रस का अवगाहन अपने भक्ति पदों के माध्यम से किया है , उसी परम्परा में श्रीमती मंजू वशिष्ठ जी की मंजुल पद्मालिका भक्ति पदों से सुसज्जित है जो भावुक भक्त रसिकों को उनकी साधना मार्ग में सहायक के रूप में भक्ति मार्ग पर प्रशस्त करेगी ।
इस पद मालिका में भक्ति सम्बंधित पदों के साथ लीला , धाम , रूप एवं गुण माधुरीपरक भक्तिमय पद हैं जो भक्ति मार्ग में सहायक बनेंगे ।
